फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Councilors nominated in Gagret and Daulatpur Chowk Nagar Panchayat

Una News: गगरेट व दौलतपुर चौक नगर पंचायत में मनोनीत किए पार्षद

Thu, 24 Oct 2024 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 24 Oct 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Councilors nominated in Gagret and Daulatpur Chowk Nagar Panchayat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गगरेट (ऊना)। नगर पंचायत गगरेट व नगर पंचायत दौलतपुर चौक के लिए प्रदेश सरकार ने तीन-तीन पार्षद मनोनीत कर दिए हैं। हालांकि जिला ऊना के अन्य नगर निकायों में तो पार्षदों का मनोनयन सरकार ने कर दिया, लेकिन गगरेट विधानसभा क्षेत्र के कई कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ता इंतजार ही करते रहे कि यहां पार्षदों का मनोनयन कब होगा।
विधानसभा उपचुनाव के बाद गगरेट की बागडोर विधायक राकेश कालिया के हाथ में आते ही उन्होंने कर्मठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सरकार में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाया और प्रदेश सरकार ने बकायदा नगर पंचायत गगरेट व नगर पंचायत दौलतपुर चौक में पार्षदों के मनोनयन की अधिसूचना जारी कर दी है। नगर पंचायत गगरेट में पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सेवानिवृत्त प्रिंसिपल राजेंद्र जसवाल, पूर्व पार्षद नरेंद्र राणा व बलराम को पार्षद मनोनीत किया गया है, जबकि नगर पंचायत दौलतपुर चौक में ओमराज कंवर, कैलाश कुमार बिल्ला व कैलाश कुमार को पार्षद मनोनीत किया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत दौलतपुर चौक में मनोनीत किए गए पार्षदों को वीरवार को एसडीएम पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे, जबकि नगर पंचायत गगरेट में मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 25 अक्तूबर को आयोजित होगा। इससे निकट भविष्य में भी सरकार द्वारा गठित कमेटियों, बोर्डों व निगमों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व मिलने की आस जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed