{"_id":"44b5eed6-2712-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"councilor-and-his-son-beaten-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद और उसके बेटे ने महिला को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद और उसके बेटे ने महिला को पीटा
ऊना/ब्यूरो
Updated Mon, 05 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक भाजपा पार्षद और उसके बेटे ने कथित तौर पर मतदान करने आई एक युवती से मारपीट कर डाली। युवती अपने परिजनों के साथ ऊना शहर में थाने के समीप एक पोलिंग बूथ पर मतदान करने गई थी। मतदान के बाद पोलिंग बूथ से लौटते समय घटना हुई।
विज्ञापन
पोलिंग बूथ के बाहर थाने के समीप घटना के बाद काफी देर खूब हंगामा हुआ। युवती ने पार्षद और उसके बेटे पर दुर्व्यवहार करने का भी आरोप जड़ा है। एएसपी राकेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार युवती ने शिकायत में कहा है कि वह अपने परिजनों के साथ वोट डालने आई थी। आरोप है कि मतदान के बाद पोलिंग बूथ के समीप उक्त पार्षद और उसके बेटे ने युवती के साथ दुर्व्यवहार किया और युवती को थप्पड़ भी जड़े। घटना के दौरान काफी हंगामा हुआ। थाने के समीप घटना होने से पुलिस भी वहां पहुंची।
विज्ञापन
उधर, पार्षद और उसके बेटे ने पुलिस को सौंपे शिकायत पत्र में कहा कि युवती और उसके परिजनों ने उन पर हमला किया। दोनों पक्षों की ओर से दायर शिकायतपत्रों पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उक्त युवती दिल्ली में रहती है तथा मतदान करने के लिए परिजनों के साथ ऊना आई थी।