{"_id":"685e80d4df87bb2ab60c1af3","slug":"corruption-will-not-be-tolerated-suspension-happened-due-to-irregularities-in-development-works-vivek-una-news-c-93-1-una1002-157541-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, विकास कार्यों में अनियमिता पर हुआ निलंबन : विवेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं, विकास कार्यों में अनियमिता पर हुआ निलंबन : विवेक
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों को विधायक की चेतावनी, विकास कार्यों की गुणवत्ता पर दें ध्यान
कहा- 2027 में विधानसभा चुनाव को लेकर जनता को भ्रमित न करे विपक्ष, अढ़ाई वर्ष अभी बाकी
संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। ंउन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को चेताते हुए कहा कि वे विकास कार्यों में पारदर्शिता और ईमानदारी से कार्य करें, नहीं तो कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। कई पंचायतों में पूर्व में हुई अनियमितताओं के चलते पंचायत प्रतिनिधियों को निलंबित तक किया गया है। वर्तमान में हर पंचायत में विकास कार्यों की गहन जांच पड़ताल चल रही है। उनके विधायक बनने से पहले ही कई पंचायतों में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल चुकी थीं और अब सरकार इस पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। यह भी कहा कि कुछ लोग 2027 के चुनाव का डर दिखाकर जनता को गुमराह कर रहे हैं, लेकिन उनकी सरकार जनता के लिए कार्य कर रही है और भविष्य में भी जनता की सेवा के लिए चुनाव लड़ेंगे। अभी राज्य सरकार का अढ़ाई साल का कार्यकाल शेष है और इस दौरान कुटलैहड़ में कई अहम विकास योजनाएं पूरी की जाएंगी। हाल ही में उन्होंने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से विशेष मुलाकात की। कुटलैहड़ के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इसके तहत थानाकलां से रायपुर के बीच सड़क परियोजना और बंगाणा क्षेत्र में इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए स्थान चयनित किया गया। जल्द ही मुख्यमंत्री इन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। विवेक शर्मा ने जानकारी दी कि उद्योग विभाग के उच्च अधिकारियों से बैठक के बाद कुटलैहड़ में एक नए इंडस्ट्री एरिया की योजना पर काम हो रहा है। वर्तमान में कुटलैहड़ की चताड़ा पंचायत प्रधान का अनियमितताओं के चलते निलंबन हुआ है। शुक्रवार को अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन के पास सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया। विधायक विवेक शर्मा के बयान को इसी मामले से जोड़कर देखा जा रहा।