फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Corona Vaccination: Slot booking of 150 and on-the-spot registration of 250

कोरोना टीकाकरण : 150 का स्लॉट बुकिंग और 250 का मौके पर होगा पंजीकरण

Sat, 07 Aug 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Corona Vaccination: Slot booking of 150 and on-the-spot registration of 250
ऊना। मलाहत रोड स्थित राधास्वामी सत्संग भवन ऊना में प्रतिदिन 400 लाभार्थियों का कोविड टीकाकरण किया जाएगा। इनमें से स्लॉट बुक करने वाले 150 लोग शामिल होंगे। बाकी 250 के लिए टीकाकरण केंद्र पर दोपहर 12 से 1 बजे तक पंजीकरण की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना स्थित टीकाकरण केंद्र पर प्रतिदिन 200 लाभार्थियों को कोविड का टीका लगाया जाता था, लेकिन राधा स्वामी सत्संग भवन ऊना में 400 लोगों के लिए वैक्सीनेशन सत्र आयोजित किए जाएंगे। सोमवार से क्षेत्रीय अस्पताल और टाउन हाल ऊना के बजाय मलाहत रोड पर स्थित राधास्वामी सत्संग भवन में कोविड-19 टीकाकरण के सत्र आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना और टाउन हॉल ऊना में अब वैक्सीनेशन के सत्र आयोजित नहीं होंगे। सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि लाभार्थियों की सुविधा के लिए अब मलाहत रोड स्थित राधास्वामी सत्संग भवन में कोविड टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 31 अगस्त तक विदेश जाने वाली सभी उड़ानें बंद हैं। इसीलिए विदेश जाने वाले लाभार्थी टीकाकरण की दूसरी डोज लगवाने के लिए अपना पासपोर्ट, वीजा कॉपी, फर्स्ट डोज की टीकाकरण की कॉपी, ऑफर लेटर, टिकट, आधारकार्ड जरूर साथ लेकर आएं, उसके बिना टीकाकरण नहीं होगा। विदेश जाने वाले लाभार्थियों को टीकाकरण की प्रथम खुराक के लिए भी पासपोर्ट लाना आवश्यक होगा। इसके बिना टीकाकरण नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed