फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   CORONA POSITIVE,in Una,eight new case

ऊना में पुलिस जवान समेत आठ नये कोरोना पॉजिटिव

Sun, 30 Aug 2020 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
CORONA POSITIVE,in Una,eight new case
ऊना। जिले में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड-19 जांच के लिए भेजे गए 255 सैंपल्स में एक पुलिस कर्मी समेत आठ नए मामले पॉजिटिव आए हैं। जबकि 247 सैंपल निगेटिव है। वहीं, आठों संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल्स भेजे गए थे। जिसमें से 02 पॉजिटिव और 01 सैंपल निगेटिव है, जबकि एक सैंपल रिजेक्ट हुआ हैं।
विज्ञापन

उपमंडल हरोली के बाथू का रहने वाला पुलिस जवान पॉजिटिव पाया गया है। 27 वर्षीय पुलिस जवान की क्वारंटीन सेंटर में ड्यूटी है। उपमंडल हरोली के गांव लोअर बढ़ेडा में 48 वर्षीय महिला और उसका 19 वर्षीय बेटा पॉजिटिव आए हैं। यह दोनों संक्रमित के संपर्क में आये थे। एक अंब उपमंडल के कटोहड़ कलां की 25 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। यह बिहार से लौटी है। ऊना उपमंडल के अप्पर अजनोली का 29 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। फ्लू के लक्षणों के चलते इसका सैंपल हुआ था। उपमंडल हरोली के गांव बाथू का 45 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। यह बिहार से लौटा था। उपमंडल ऊना के बहडाला गांव में स्थित दिल्ली एनक्लेव का 32 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। यह पीएनबी बैंक का कर्मी है, जो पंजाब में कार्यरत है।
विज्ञापन

ऊना उपमंडल के गांव लोअर देहलां का 25 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया है। संक्रमित के संपर्क में आने के चलते इसका सैंपल हुआ था। जिला में संक्रमितों की कुल संख्या 458 हो गई है। जिसमें से 325 रिकवर और 133 एक्टिव केस है। जिला में माइग्रेटेड इन के 18 मामले आये है। जिसमें से 17 रिकवर और 01 केस एक्टिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सीएमओ डॉ. रमन शर्मा ने बताया कि सभी संक्रमितों को कोविड हेल्थ केअर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। इसके साथ उनके संपर्क में आने वाले लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। जल्द ही उनके सैंपल भी भरें जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed