{"_id":"6106db958ebc3e8404728cfd","slug":"corona-infected-seven-people-who-returned-from-marriage-una-news-sml3789391160","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से लौटे सात व्यक्ति पाए गए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह से लौटे सात व्यक्ति पाए गए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
ऊना। जिले की बंगाणा तहसील के तहत एक शादी समारोह से लौटे सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को कोरोना संक्रमण के जिले में 11 मामले सामने आए हैं।
सर्वाधिक सात मामले पनसाई तहसील बंगाणा में सामने आए हैं। इन सभी मामलों में स्वास्थ्य विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला में रविवार को कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा लंबे अरसे बाद दस की संख्या को पार कर गया। जिला की बंगाणा तहसील के तहत पनसाई क्षेत्र में एक साथ सात मामले सामने आए हैं।
यह लोग नालागढ़ में आयोजित एक शादी समारोह में गए थे। क्षेत्र में एक साथ कोरोना के मामले सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। विभाग ने संक्रमण की चपेट में आए सभी लोगों को आइसोलेट कर दिया। इसके अलावा इन लोगों के संपर्क में आए ग्रामीणों और रिश्तेदारों की सूची भी तैयार की जा रही है। उन्हें भी कोविड टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव न आने तक आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
रविवार को जिले में 644 रैपिड टेस्ट किए गए। इसमें दस कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमित पाए गए लोगों में सात मामले बंगाणा पनसाई क्षेत्र, बंगाणा के तहत बंजाल के दो और जिला हमीरपुर के तहत मसलाना कलां निवासी महिला पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा आरटीपीसीआर रिपोर्ट में धुंदला तहसील बंगाणा का भी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन शर्मा ने बताया कि रविवार को जिला में कोरोना के 11 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।