फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cooperation sought to save environment by planting saplings in Dioli

Una News: दियोली में पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने के लिए मांगा सहयोग

Tue, 18 Jun 2024 06:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 18 Jun 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Cooperation sought to save environment by planting saplings in Dioli
दियोली में  पौला लगाते हुए ग्रामीण।संवाद
एक स्कूल एक पौधा-एक गांव एक पौधा के रूप में स्वयंसेवी अभियान शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुबारिकपुर (ऊना)। पेड़ कटने का राग अलापने और लू के खतरों से घबराकर चिंतित होने से अच्छा है कि ऐसी परिस्थितियों से निकलने के लिए कुछ धरातल पर पहल की जाए। इससे आम जनमानस पर्यावरण बचाव को लेकर जो बन सके, उसे करने के लिए आगे आए।
जहां गर्मी से डरकर हर कोई घर पर ही रहना चाहता है। वहीं, गर्मी की प्रचंडता में विशेष अभियान का आरंभ दर्शाता है कि वर्तमान में मौसम के बने हालात मानवता के लिए चिंताजनक हैं। वहीं, इसके लिए अभी से सबको मिलकर जुटना होगा। ऐसा ही प्रयास गगरेट क्षेत्र में कुछ बुद्विजीवियों ने मैदान में उतरकर शुरू करते हुए से 'एक स्कूल एक पौधा-एक गांव एक पौधा के रूप में स्वयंसेवी अभियान शुरू किया है। बता दें कि इस संयुक्त अभियान को सामाजिक जागरूकता से जुड़ी गोन्दपुर बनेहड़ा दिव्यांशी शिक्षा समिति सामाजिक संस्था, सागर ब्लड वेलफेयर संस्था के प्रतिनिधियों ने एंटी करप्शन संस्था के राज्य व जिला पदाधिकारियों को शामिल करके ग्राम पंचायत प्रधान, सदस्यों ने दियोली से शुरू किया।
विज्ञापन

इस दौरान चार पौधों आंवला, नीम, अर्जुन को नवनिर्मित पार्क परिसर में रोपा गया। अभियान में शामिल किरण लता, पूरन सिंह, राकेश ने बताया कि इस समय पौधरोपण करने का उद्देश्य आम जनमानस को पौधों को लगाकर बिगड़ते पर्यावरण को बचाने के लिए ऐसे विशेष प्रयासों को आगे आकर चलाने के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर दियोली गांव के प्रधान पूरन सिंह, एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया की हिमाचल के प्रदेश वाइस अध्यक्ष किरण लता, हिमाचल के वाइस चेयरपर्सन मनोज कपूर, निर्मला देवी जिला अध्यक्ष, रंजना देवी जिला अध्यक्ष,पवन कुमार जिला अध्यक्ष दौलतपुर प्रेस क्लब के प्रधान राकेश कुमार, राजेंद्र पंडित, सुखविंदर, संदीप शर्मा सूर्यांश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed