{"_id":"6794d90fea2277c20d098ef6","slug":"contractor-cut-21-banned-trees-in-nangal-jariyalan-una-news-c-93-1-una1002-144303-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नंगल जरियालां में ठेकेदार ने काटे 21 प्रतिबंधित पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नंगल जरियालां में ठेकेदार ने काटे 21 प्रतिबंधित पेड़
विज्ञापन
नंगल जरियालां में वन विभाग पेड़ काटने को लेकर कार्रवाई करते हुए। स्रोत स्वयं
हिमाचल दिवस की छुट्टी का फायदा उठा चला दी आरी
चीफ कंजरवेटर के निर्देश पर वन विभाग ने ठेकेदार के खिलाफ की कार्रवाई
आरे पर भी छापा मारा, कटान से संबंधित दस्तावेजों की जांच, नहीं ली थी अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। हिमाचल दिवस की छुट्टी का फायदा उठाकर जिला ऊना के नंगल जरियालां के एक निजी ठेकेदार ने 21 प्रतिबंधित और हरे-भरे भारी भरकम पेड़ों को अवैध रूप से काट डाला। यह घटना ऐसे समय हुई, जब प्रदेश सरकार ने बालन तक के कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने पेट्रोल से चलने वाले आरे की आवाज सुनी, जिससे मामले का खुलासा हुआ। क्षेत्र के जागरूक नागरिक ने तुरंत शिमला में स्थित प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर फॉरेस्ट डीआर कौशल को इसकी गुप्त सूचना दी। सूचना मिलते ही कौशल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला वन अधिकारी (डीएफओ) ऊना सुशील राणा को निर्देश दिए। डीएफओ ने रेंज ऑफिसर भरवाईं पूर्ण चंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर तत्काल मौके पर भेजा।
जैसे ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची, अवैध कटान में लगे मजदूरों में अफरातफरी मच गई। मजदूर अपने पेट्रोल वाले आरे और अन्य औजार साथ लेकर भाग निकले लेकिन उनके खाने पीने का सामान वहीं छूट गया। टीम ने मौके पर प्रतिबंधित लकड़ी के कटे हुए 21 भारी भरकम पेड़ों के अवशेष पाए। साथ ही 23 बड़े मोछे और ताजा बुरादा भी बरामद किया गया।
ठेकेदार के पास कटान के दस्तावेज नहीं
वन विभाग ने ठेकेदार राकेश कुमार के नंगल जरियालां स्थित आरे पर छापा मारा और कटान से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि ठेकेदार ने विभाग से किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली थी।
विज्ञापन
डीएफओ ऊना सुशील राणा ने कहा कि जिस स्थान से लकड़ी काटी गई है, वहां की निशानदेही की जाएगी। ठेकेदार के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग पेड़ों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह के अवैध कटान को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ग्राम पंचायत घनारी के प्रधान विचित्र सिंह ने बताया कि अवैध कटान ठेकेदार राकेश कुमार की ओर से किया गया है। उसने अधिकांश लकड़ी को पहले ही वहां से हटा दिया है।
बॉक्स
वन विभाग की सख्त चेतावनी
रेंज ऑफिसर पूर्ण चंद ने कहा कि विभाग ने मौके पर कटे पेड़ों की नंबरिंग कर ली है और बचे हुए लकड़ी के मोछों को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी तेज की जाएगी।