{"_id":"661ad7913b8a1d0e230606e4","slug":"container-overturned-near-red-light-chowk-driver-saved-una-news-c-93-1-ssml1048-121957-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: रेड लाइट चौक के पास पलटा कंटेनर, चालक बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: रेड लाइट चौक के पास पलटा कंटेनर, चालक बचा
Sun, 14 Apr 2024 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर लगा रहा जाम
ऊना। शहर के रेड लाइट चौक के समीप शनिवार सुबह एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि उक्त हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, लेकिन रेड लाइट चौक पर काफी देर तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। गनीमत रही इस हादसे में सड़क पर जा रहे अन्य लोग कंटेनर की चपेट में नहीं आए, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था।
पुलिस द्वारा कंटेनर को सड़क की एक साइड में कर यातायात सुचारू किया गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कंटेनर चालक को बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल में उपचार दिलवाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौका पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस की ओर से मशीनों के जरिए कंटेनर को वहां से हटाया। वहीं, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है। संवाद