{"_id":"697b644a9378eb7e110898f2","slug":"construction-of-the-long-pending-changing-room-near-the-hockey-astroturf-begins-una-news-c-93-1-una1017-179817-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: हॉकी एस्ट्रोटर्फ के समीप लंबे समय से लंबित चेंजिंग रूम का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: हॉकी एस्ट्रोटर्फ के समीप लंबे समय से लंबित चेंजिंग रूम का निर्माण शुरू
विज्ञापन
इंदिरा गांधी खेल मैदान में खिलाड़ियों को वर्दी बदलने की सुविधा उपलब्ध होगी
ऊना में राष्ट्रीय स्तर की महिला हॉकी प्रतियोगिताओं का आयोजन संभव नहीं हो पा रहा था
सोहन चौधरी
ऊना। इंदिरा गांधी खेल मैदान में स्थित हॉकी एस्ट्रोटर्फ के पास लंबे समय से लंबित चेंजिंग रूम का निर्माण अब जल्द पूरा होने वाला है। प्रशासनिक अड़चनें और औपचारिकताएं अब समाप्त हो चुकी हैं, और संबंधित विभाग ने निर्माण कार्य के लिए खोदाई शुरू कर दी है, जिससे खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। चेंजिंग रूम बनने के बाद हॉकी खिलाड़ियों को मैदान के पास ही वर्दी बदलने की सुविधा उपलब्ध होगी। अब तक अभ्यास और प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों को कई असुविधाओं का सामना करना पड़ता था, विशेषकर महिला खिलाड़ियों के लिए। इसी वजह से ऊना में राष्ट्रीय स्तर की महिला हॉकी प्रतियोगिताओं का आयोजन संभव नहीं हो पा रहा था।
खेल विभाग के अनुसार चेंजिंग रूम के निर्माण से यह बड़ी बाधा दूर होगी और ऊना राष्ट्रीय स्तर की महिला हॉकी प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर सकेगा। इससे न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा, बल्कि जिले में खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा और युवा खिलाड़ियों में खेलों के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ेगा। खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मैदान के पास शौचालय, चेंजिंग रूम और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए लगभग 15 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। शौचालय निर्माण का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है, जबकि अब चेंजिंग रूम का निर्माण जारी है। खेल विभाग ऊना के अधिकारी प्रिंस पठानिया ने बताया कि चेंजिंग रूम का कार्य शुरू हो चुका है और अगले कुछ महीनों में इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद खिलाड़ियों को मैदान पर ही वर्दी बदलने की सुविधा मिलेगी और प्रतियोगिताओं के आयोजन में भी आसानी होगी।