फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Construction of Mandali-Lathiani bridge will give wings to tourism: Kanwar

मंदली-लठियाणी पुल बनने से पर्यटन को लगेंगे पंख : कंवर

Wed, 06 Mar 2024 05:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 06 Mar 2024 05:58 PM IST
विज्ञापन
Construction of Mandali-Lathiani bridge will give wings to tourism: Kanwar
वीरेंद्र कंवर बोले- जनता को भ्रमित करने वालों के मुंह पर लगा तमाचा
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। राज्य भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व में मंत्री रहे वीरेंद्र कंवर ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र के बहुचर्चित मंदली-लठियाणी पुल का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा शिलान्यास करने पर आभार प्रकट किया है। बंगाणा में प्रेसवार्ता के दौरान वीरेंद्र कंवर ने कहा कि इस पुल निर्माण होने से कुटलैहड़ में पर्यटन को पंख लगेंगे।

उन्होंने कहा कि उक्त पुल निर्माण होने पर कुटलैहड़ में सैलानियों के लिए पुल एक आकर्षण का केंद्र होगा और पुल के दोनों छोर से झील से पानी उठाने के लिए अलग वाटर डैंप बनेंगे। इससे कुटलैहड़ के किसानों के खेतो की सिंचाई होगी। कंवर ने कहा कि पुल निर्माण होने से पूर्व दोनों छोर से अप्रोच रोड बनाए जा रहे है। इन पर करीब सौ करोड़ की धनराशि अलग से खर्च होगी। कंवर ने कहा कि तीन दशकों से जब भी चुनाव आते थे, तो कांग्रेस नेता झूठे शिलान्यास करके लठियाणी-मंदली पुल निर्माण के लिए जनता को भ्रमित करते थे, लेकिन हमने पहले पुल निर्माण के लिए बजट में प्रावधान करवाया, फिर भूमि अधिग्रहण करवाने की प्रतिक्रिया को पूर्ण किया। उन्होंने कहा कि जो लोग लठियाणी-मंदली पुल के निर्माण पर जनता को भ्रमित करते थे और चुनावों के समय झूठी शिलान्यास पट्टिकाओं को लगाकर जनता को भ्रमित करते थे, आज उक्त पुल का शिलान्यास उनके मुंह पर तमाचा है। इस पुल का शिलान्यास करके कुटलैहड़ ही नहीं, बल्कि हमीरपुर-बिलासपुर जिले को ऊना के साथ जोड़ा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा, महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा, प्रधान विजय शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed