फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Constitution maker's photo presented to SP and DC

Una News: एसपी और डीसी को भेंट की संविधान निर्माता की तस्वीर

Tue, 26 Nov 2024 07:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:43 PM IST
विज्ञापन
Constitution maker's photo presented to SP and DC
ऊना। भीम आर्मी भारत एकता मिशन की जिला ऊना इकाई की ओर से मुख्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। इस दौरान जिलाभर से संगठन के साथ जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य एमसी पार्क ऊना में एकत्रित हुए। सभी ने मिलकर संविधान निर्माण भारत रत्न डॉ. भीम राव आंबेडकर के योगदान को याद किया। साथ ही उपायुक्त ऊना जतिन लाल एवं पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह को बाबा साहब की तस्वीर देकर सम्मानित किया। संगठन ने संविधान के तहत सामाजिक, राजनीतिक आदि विभिन्न कार्यों की शपथ ली। भीम आर्मी ऊना के जिलाध्यक्ष जरनैल सिंह बैंस ने बताया कि भारतीय संविधान वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का प्रतिनिधित्व करता है। इसमें सभी जाति, धर्मों के समभाव का संदेश अन्य देशों को प्रेरित करता है। इसलिए आज के दौर में सामाजिक और राजनीतिक कुरीतियों को दूर कर हम सभी को संविधान की छत्र छाया में आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed