फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   congress

कांग्रेस ऊना जिले में 11 को बोलेगी हल्ला

Sat, 09 Nov 2019 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
congress
विश्राम गृह ऊना में पत्रकारवार्ता के दौरान कांग्रेस नेता विजय डोगरा। - फोटो : Una
ऊना। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा ने कहा कि कांग्रेस बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानों का शोषण और आर्थिक मंदी के खिलाफ प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

संगठन द्वारा घोषित विरोध प्रदर्शन के शेड्यूल के मुताबिक ऊना जिला मुख्यालय पर 11 नवंबर को प्रदर्शन किया जाएगा। जिला स्तर पर आयोजित होने वाले प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर तथा नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री सहित कई नेता शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को पर पत्रकार वार्ता में डोगरा ने बताया कि जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस के प्रत्येक फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी एवं सदस्य इसमें शामिल रहेंगे। उन्होंने जिले के सभी पांच ब्लॉकों के कांग्रेस प्रधान और पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, ओबीसी सेल, श्रमिक संगठन इंटक व कांग्रेस सेवादल के सदस्यों सहित कांग्रेस के अन्य संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों से इस धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया है। विजय डोगरा ने कहा कि कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी और सदस्य 11 नवंबर सुबह करीब आठ बजे पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में एकत्रित होंगे। यहां वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन के उपरांत विशाल रैली उपायुक्त कार्यालय तक निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय में विरोध प्रदर्शन होगा। उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति तथा राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा जाएगा। उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों से प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व में प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य रहे कांग्रेसी भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पराशर तथा कांग्रेस नेता सचिंदर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed