फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress party's manifesto is going to break the country: Anurag

देश को तोड़ने वाला है कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र : अनुराग

Mon, 08 Apr 2024 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 08 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Congress party's manifesto is going to break the country: Anurag
मैहतपुर (ऊना)। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने देश को तोड़ने वाला घोषणा पत्र जारी किया है। वह अपने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के ऊना के बसदेहड़ा और सलोह में एससी मोर्चा के सम्मेलनों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र की हर दूसरी लाइन में उसकी मानसिकता दिखती है कि देश को पीछे कैसे ले जाना है। अंग्रेजों के एक समय बांटो और राज करो की तर्ज पर पेश किया गया चुनावी घोषणा पत्र है। गुलामी की मानसिकता वाला कांग्रेस का मेनिफेस्टो पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी लहर में हार के डर से देशभर में कांग्रेसी नेता टिकटें लौटा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के सांसद और तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेताओं के यहां से करोड़ों रुपये मिल रहे हैं। ऐसे मामलों की जांच के लिए एजेंसियां स्वतंत्र हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाली आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल लाखों करोड़ों के शराब घोटाले में जेल में हैं। इतना ही नहीं बल्कि दिल्ली की सरकार के उपमुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री शराब के लाखों करोड़ रुपये के घोटाले के मामलों में संलिप्त पाए जाने की सूरत में जेल की सलाखों के पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अनुसूचित जाति सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की भारत के संविधान को लिखने और भारत को संविधान देने में बहुत अहम भूमिका है। कहा कि नेहरू और गांधी परिवार को यह मंजूर नहीं था कि अनुसूचित जाति परिवार का व्यक्ति भी बढ़कर आगे आए। चुनाव जीतने से लेकर हारने के लिए कांग्रेस ने कई षड्यंत्र रचे की इस पद पर आकर अनुसूचित जाति परिवार का कोई भी व्यक्ति न पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed