फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress organization will move forward strongly in the state: Vivek Sharma

राज्य में मजबूती से आगे बढ़ेगा कांग्रेस संगठन : विवेक शर्मा

Mon, 16 Dec 2024 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
Congress organization will move forward strongly in the state: Vivek Sharma
कुटलैहड़ के विकास के लिए विशेष योजना के तहत हो रहा काम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। राज्य में कांग्रेस सरकार को विपक्ष धनबल के साथ अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य की कांग्रेस सरकार मजबूती से आगे बढ़ रही है। राज्य में कांग्रेस पार्टी और ज्यादा कैसे मजबूत हो, इस पर कार्य किया जा रहा है।
कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बंगाणा में मीडिया से बात करते हुए कहा कि हाई कमान की ओर से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए कुछ बड़े नेताओं को हिमाचल में भेजा जा रहा है। क्योंकि हाल ही में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को नए अध्यक्ष की तलाश भी है। इसमें पहली मांग पर कुटलैहड़ के गोबिंद सागर झील के अंदरोली में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए गोवा की तर्ज पर विकसित करने ओर एक आलीशान होटल बनाने की मांग रखी थी। तो आज गोबिंद सागर झील के अंदरौली को पर्यटक की दृष्टि से विकसित करने के लिए 16 करोड़ खर्च करने की स्वीकृति प्रदान ही चुकी हैं।
विज्ञापन

कहा कि कुटलैहड़ की समस्त जनता की आवाज बनकर विधान सभा में कुटलैहड़ की समस्याओं को हर समय रखने के लिए तैयार हूं। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि अभी तीन वर्ष राज्य सरकार के और हैं। मेरे लिए विधायक के तीन वर्ष का कार्यकाल गोल्डन पीरियड है। अपने अगले तीन वर्ष के कार्यकाल में कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कुछ अलग करने की योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed