फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   congress meeting in 25th june

कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन 25 को

Sun, 14 Jun 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 14 Jun 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
ऊना। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने पर राज्य स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन 25 जून को ऊना मुख्यालय पर किया जाएगा। इस महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी की अध्यक्षता में रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित ब्लॉक कांग्रेस के नेताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने पर महासम्मेलन के आयोजन के लिए कांग्रेस पार्टी एवं सरकार की ओर से ऊना को चिंहित करना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस महासम्मलेन को सफल बनाने के लिए जिला भर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की ड्यूटियां लगाई गई हैं। यह महासम्मेलन ऐतिहासिक होगा और इसका आयोजन भी बेहतरीन ढंग से किया जाएगा। धर्माणी ने कहा कि इस महासम्मेलन में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित प्रदेश सरकार के सभी मंत्री, कांग्रेसी विधायक एवं राज्य भर से कांग्रेसी कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार व कांग्रेस के इस आयोजन में आला कमान से भी कांग्रेस के नेता उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, वित्तायोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं गगरेट के विधायक राकेश कालिया सहित सभी नेता इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जुटेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ-साथ महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, पूर्व सैनिक सैल, इंटक एवं कांग्रेस के जुड़े सभी संगठन अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य उर्मिला शर्मा, सतपाल राजयादा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, जिला ब्लाक अध्यक्ष हजारी लाल धीमान, इंटक प्रदेश महासचिव कामरेड जगतराम, हरोली ब्लॉक के अध्यक्ष रणजीत राणा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेखा राणा, यशपाल राणा, देवेंद्र वत्स, मार्शल मेहता, देसराज गौतम, अमन, राकेश कैलाश, राजू पराशर, विजय डोगरा, संजीव सैणी सहित अन्य उपस्थित रहे। कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने पर आयोजित महासम्मलेन का आयोजन ऊना के इंदिरा मैदान करने का निर्णय लिया गया है। मैदान को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ से भरने के लिए जिला ऊना एवं प्रदेश के अन्य इलाकों में विशेष हिदायतें जारी की गई है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह स्वयं इस पूरे महासम्मेलन की तैयारियों का अपडेट ले रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पंचायती चुनावों से पहले कांग्रेस का यह बड़ा शक्ति प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed