फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress leader's wife injured in road accident referred to PGI

Una News: सड़क हादसे में घायल कांग्रेस नेता की पत्नी पीजीआई रेफर

Sat, 13 Apr 2024 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 13 Apr 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Congress leader's wife injured in road accident referred to PGI
ऊना। चंबा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और किसान कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष सुदर्शन ठाकुर की धर्मपत्नी निर्मला ठाकुर को बीते सोमवार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में निर्मला ठाकुर के पैर में बुरी तरह से फ्रेक्चर हुआ है और उनके सिर पर भी चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को निर्मला ठाकुर अपने पुत्र के साथ चंडीगढ़ से चंबा आ रहीं थी। रास्ते मे ऊना में पतंजलि स्टोर पर उनका पुत्र आवश्यक सामान लेने के लिए रुका। वहीं, निर्मला ठाकुर भी सड़क के पार स्थित फूलों की नर्सरी पर फूल देखने के लिए गईं। इसी दौरान ऊना की तरफ से आई स्विफ्ट कार ने उनको सड़क के किनारे जोरदार टक्कर मार दी। कार से टक्कर मारने वाला चालक भूपेंद्र सिंह निवासी गांव कथोली डाकघर सूरियां नगरोटा भी उनकी सहायता के लिए रुका और उनको प्राथमिक उपचार के लिए ऊना अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन उनको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। हालांकि अब कुछ हद तक उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed