{"_id":"69ed0985a3fd5dd3d1069434","slug":"congress-leaders-busy-in-fairs-officials-looting-satti-una-news-c-93-1-ssml1048-189399-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता मेलों में व्यस्त, अधिकारी मचा रहे लूट : सत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस नेता मेलों में व्यस्त, अधिकारी मचा रहे लूट : सत्ती
Sun, 26 Apr 2026 07:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Sun, 26 Apr 2026 07:57 AM IST
विज्ञापन
ऊना। कांग्रेस नेता मेलों व उत्सवों में व्यस्त हैं। अधिकारी मेलों के नाम पर लोगों को लूटने का काम कर रहे हैं। यह बात ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि मेले किसी ओर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे, अधिकारी ऊना के दुकानदारों से पैसे एकत्रित कर रहे हैं। ऊना में आए दिन लूट, किडनैपिंग, फिरौती, अवैध खनन, अवैध शराब के मामले सामने आ रहे हैं। बदमाशों की धमकियों व लूट की वारदातों से व्यापारी परेशान हो गए हैं। बदमाशों को पकड़ने के बजाय ऊना की पुलिस केवल चालान काटने तक ही सीमित है। पुलिस का जोर केवल आम जनता पर ही चल रहा है। पिछले तीन साल में लाखों रुपए के चालान काटे गए हैं। लोग अपने खेतों तक वाहनों पर जाते है तो पुलिस रास्ते में उनका भारी भरकम चालान काट देती है। बदमाशों को पुलिस का बिल्कुल भी डर नहीं रह गया है बल्कि आम जनता पुलिस से डर रही है।
सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि 23 अप्रैल वीरवार को देर रात चार लुटेरों ने त्यूड़ी में हथियार दिखाकर एक ठेके पर 35 हजार रुपये नकदी व अन्य सामान लूट लिया। 72 घंटे के भीतर शुक्रवार देर रात लुटेरों ने बहडाला में एक पेट्रोल पंप को लूटने का प्रयास किया। ऊना में कांग्रेस के चार विधायक हैं। एक भी विधायक मुख्यमंत्री के समक्ष ऊना में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था की बात नहीं रख पाया। उन्होंने प्रदेश सरकार से भी मांग की है कि अच्छे अधिकारियों को तैनात करें। अधिकारी काम न करें तो उनका तबादला नहीं उन्हें सबक सिखाएं, ताकि ऊना में सुरक्षा व्यवस्था को बनाया जा सके।