{"_id":"67a89f6849637bd79f04ac28","slug":"congress-leaders-are-misleading-the-public-with-the-illusion-of-figures-bjp-una-news-c-93-1-una1002-145642-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के नेता आंकड़ों के मायाजाल में जनता को कर रहे गुमराह : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के नेता आंकड़ों के मायाजाल में जनता को कर रहे गुमराह : भाजपा
विज्ञापन
बोले, माफिया पर कार्रवाई करने के लिए स्थापित की गई पुलिस चौकियां किसके इशारे पर हटाईं
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रेस वार्ता में भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष राहुल देव शर्मा और देवेंद्र कौशल ने पलटवार किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि जिन लोगों के नाम कांग्रेस के नेता पत्रकार वार्ता में माफिया के साथ रिश्तों को लेकर उठा रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने का दम रखें। अपनी सरकार होने के बावजूद कार्रवाई करने के बजाय हवा हवाई बातें करके जनता को सिर्फ बरगलाने का काम किया जा रहा है।
मजबूरियों के चलते कांग्रेस की जिम्मेदारियां ढोने वाले लोग दूसरों को सर्टिफिकेट देने के बजाय अपने नेता की बढ़ी हुई संपत्ति और कर्ज माफ किए जाने का सच जनता को क्यों नहीं बताते। उन्होंने कांग्रेस के नेता केवल आंकड़ों के मायाजाल में उलझाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। पुलिस और माफिया का नेक्सस ऊना जिला में किस हद तक हावी हो चुका है, यह जनता भली प्रकार से जानती है। खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने की बातें करने वाले कांग्रेस नेता यह बताएं कि माफिया पर कार्रवाई करने के लिए स्थापित की गई पुलिस चौकियां किसके इशारे पर हटाई गई। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों के लिए कांग्रेस के नेता पत्रकारवार्ता करते हुए तारीफों के पुल बांध रहे हैं, उन्हीं कर्मचारियों में से एक के खिलाफ साल 2019 में अवैध शराब माफिया को बचाने के लिए केस दर्ज किया गया था और उन 11 पेटियों का सच आज भी जनता कांग्रेस के हारे नकारे नेता के मुंह से सुनना चाहती है।
उन्होंने कहा कि पत्रकार वार्ता करने बैठे कांग्रेस के नेता जनता को यह भी बता देते कि जिन लोगों ने संतोषगढ़ में महिला पुलिस कर्मचारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों को बंदी बनाया था वह कौन लोग थे। कांग्रेस की ही सरकार में हुए इस कांड को लेकर सरकार ने उन आरोपियों के खिलाफ कौन सी बड़ी कार्रवाई की। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष जनता को यह भी बताने का कष्ट करें कि हारे नकारे पूर्व विधायक की संपत्ति 10 से 15 करोड़ कैसे हो गई, जबकि एक ही समय में करोड़ों कर्ज चुकाने के बाद तो लोग कंगाल होकर सड़क पर आ जाते हैं, लेकिन हारे नकारे नेता किस अलादीन के चिराग के दम पर और अमीर हो गया।