{"_id":"678ba0cc482dccd9d40ece9b","slug":"congress-itself-insulted-the-constitution-dr-sikandar-una-news-c-93-1-una1002-143747-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने ही किया संविधान का अपमान : डॉ. सिकंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने ही किया संविधान का अपमान : डॉ. सिकंदर
विज्ञापन
भाजपा कार्यलय ऊना मे बैठक में मौजूद राज्यसभा सांसद डौ सिंकंदर कुमार व अन्य।संवाद
बोले-अभियान से कांग्रेस के कारनामों को जनता के बीच लाया जाएगा
भारत के संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर ऊना में अभियान शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राज्यसभा के सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार ने राहुल गांधी की ओर से भाजपा पर संविधान का अपमान करने के आरोपों पर पलटवार किया है। कहा कि कांग्रेस ने ही संविधान का अपमान किया और कांग्रेस के शासन में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर को भी लगातार अपमानित किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान तथ्यों के साथ कांग्रेस के कारनामों को जनता के बीच लाया जाएगा। उन्होंने यह बात ऊना भाजपा कार्यालय दीप कमल में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से संविधान गौरव अभियान के शुभारंभ पर कही। भारत के संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से देशभर में इस अभियान को शुरू किया गया है। भाजपा के ऊना जिला कार्यालय दीपकमल में आयोजित किए गए कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉक्टर सिकंदर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने दीप प्रज्वलित करते हुए इस अभियान का शुभारंभ किया। डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि संविधान के 75 वर्ष संपूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा देशभर में संविधान गौरव अभियान आयोजित कर रही है। इसके तहत राष्ट्रीय स्तर से लेकर मंडल स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी की भाजपा की सरकारों ने सदैव संविधान की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाए हैं।