{"_id":"6801185cfa1ffffb740de9a1","slug":"congress-is-trying-to-cover-up-the-misdeeds-of-rahul-and-sonia-gandhi-by-making-noise-bjp-una-news-c-93-1-una1002-151536-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस शोर मचाकर राहुल और सोनिया गांधी की करतूतों पर डाल रही पर्दा : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस शोर मचाकर राहुल और सोनिया गांधी की करतूतों पर डाल रही पर्दा : भाजपा
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री और तीन-तीन विधायकों के बावजूद कार्यकर्ताओं ने किया किनारा
बोले- हिमाचल सरकार लगातार कर्ज लेकर गांधी परिवार की जेब भरने का कर रही काम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला भाजपा ने प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ कांग्रेस के धरना प्रदर्शन को चोर मचाए शोर की संज्ञा दी है। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो, पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, पूर्व विधायक बलबीर चौधरी, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर और हरोली भाजपा नेता प्रो. रामकुमार ने वीरवार को संयुक्त बयान में कहा कि प्रवर्तन निदेशालय एक स्वतंत्र इकाई है। यह इकाई देश में बड़े भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कसने के लिए ही गठित की गई थी और वर्तमान में यह अपना काम बखूबी कर रही है। कांग्रेस के लोग शोर मचाकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी की करतूतों पर पर्दा नहीं डाल सकते। उप मुख्यमंत्री और तीन-तीन विधायकों के धरना प्रदर्शन में पहुंचने के बावजूद जिस तरह से कांग्रेस के अपने ही कार्यकर्ताओं ने इससे किनारा किया है उससे साफ जाहिर होता है कि लोग अब कांग्रेस नेताओं की झूठी बातों पर यकीन नहीं करते। प्रदेश के कांग्रेसियों की जब नेशनल हेराल्ड के बहाने गांधी परिवार की जेब भरने की पोल खुलने लगी तो अब वह सड़कों पर उतरकर हल्ला मचाने लगे हैं। हिमाचल प्रदेश की सरकार ने नेशनल हेराल्ड अखबार को ढाई करोड़ रुपये का विज्ञापन जारी कर दिया, जबकि यह अखबार हिमाचल में किसी ने देखा ही नहीं है। प्रवर्तन निदेशालय को केवल मात्र नेशनल हेराल्ड की ही नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश सरकार की भी करोड़ों रुपये लुटाने की जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार लगातार कर्ज लेकर गांधी परिवार की जेब भरने का काम कर रही है और हिमाचल प्रदेश के लोगों की खून पसीने की कमाई को गांधी परिवार की चाटुकारिता पर लुटाया जा रहा है।