फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress is not able to field candidates for elections due to mutual discord: Satti

कांग्रेस आपसी बिखराब से चुनावों के लिए नहीं उतार पा रही प्रत्याशी : सत्ती

Mon, 15 Apr 2024 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 15 Apr 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Congress is not able to field candidates for elections due to mutual discord: Satti
ऊना में प्रैसवार्ता करते सदर विधायक सतपाल सत्ती।संवाद
विधायक ने भाजपा ओबीसी सम्मेलन में कांग्रेस पर साधा निशाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भारतीय जनता पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग का महत्वपूर्ण सम्मेलन रविवार को ऊना जिला मुख्यालय पर स्थित भाजपा कार्यालय दीप कमल में आयोजित किया गया। इस मौके पर ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार गतिविधियां आयोजित की जा रही है और इन्हीं के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा का सम्मेलन भी आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने हर समाज को ध्यान में रखते हुए कल्याणकारी नीतियां बनाईं और उनका क्रियान्वयन भी किया, जिसके चलते प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सका है।
विधायक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश और देश के विकासात्मक मुद्दों को लेकर जाएगी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से बिखराव की ओर जा चुकी है। न तो उनका नेतृत्व सशक्त है और न ही कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई सशक्त मुद्दा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बिखराब की हालत यह हुई है कि अपने ही विधायकों को पार्टी का दामन छोडऩा पड़ा है। सरकार के गठन से लेकर आज दिन तक हर वर्ग कांग्रेस की नीतियों से खफा चल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले झूठ बोलकर हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने सत्ता हथियाई उसके बाद लंबे समय तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हुआ, फिर विभागों का बंटवारा नहीं किया जा सका। 14 महीने बाद भी मंत्रिमंडल का संतुलन नहीं बना। कांग्रेस सरकार में तानाशाही रवैये का परिणाम है कि अपने ही विधायकों को पार्टी से किनारा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, सब्जी मंडी के पूर्व अध्यक्ष बलवीर बग्गा ,जिला परिषद की अध्यक्ष नीलम कुमारी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश सचिव रितेश पलियाल, जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष जयदेव खट्टा, जिला महामंत्री राज कुमार पठानिया, मंडल महामंत्री अशोक धीमान, मंडल ओबीसी के मोर्चा के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, महामंत्री सुखविंदर सांगरा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed