फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress is creating drama in National Herald case: Balbir

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस रच रही ड्रामा : बलबीर

Fri, 18 Apr 2025 06:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
Congress is creating drama in National Herald case: Balbir
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंब (ऊना)। नेशनल हेराल्ड केस कांग्रेस के आला नेताओं की असलियत को दिखाता है। पांच हजार करोड़ की प्रापर्टी को पचास लाख में खरीदे जाने का आरोप है। कांग्रेस नेतृत्व मामले की जांच से बचने के लिए बेशक जितना मर्जी ड्रामा रच ले लेकिन उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। शुक्रवार को अंब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह बात पूर्व विधायक एवं पूर्व भाजपा ज़िला अध्यक्ष बलबीर सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि ..खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे.. वाली यह कहावत कांग्रेस नेतृत्व पर चरितार्थ हो रही है। नेशनल हेराल्ड संस्था पर वर्ष 2012 में तत्कालीन मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री के कार्यकाल के समय मामला दर्ज हुआ था। लेकिन, हिमाचल सरकार के उपमुख्यमंत्री तथ्यों से विपरीत बयानबाजी कर देश की जनता को बेवकूफ नहीं बना सकते। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री सारे घटनाक्रम को बारीकी से अध्ययन कर फिर मीडिया में जाएं तो बेहतर होगा। इस मौके पर दोनों मंडलों के अध्यक्ष कृपाल सिंह, विनय शर्मा, महासचिव कुलदीप ठाकुर, संजय कुमार, अशोक ठाकुर, जगदेव सिंह शास्त्री, हरेंद्र सिंह, बालकृष्ण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed