फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress high command is looking for a winnable and durable candidate

Una News: जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी की कांग्रेस हाईकमान को तलाश

Mon, 15 Apr 2024 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 15 Apr 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Congress high command is looking for a winnable and durable candidate
कांग्रेस के लिए गगरेट और कुटलैहड उपचुनाव में टिकट फाइनल करना बना चुनौती
विज्ञापन

एजेंसियों और पार्टी के सर्वे को आधार मानकर हो रहा मंथन
जसवीर ठाकुर
ऊना। उपचुनाव की जंग के लिए जिताऊ और टिकाऊ प्रत्याशी की तलाश कांग्रेस को है। कई दौर की बैठकों, मंथन और सर्वेक्षणों के बावजूद पार्टी हाईकमान कुटलैहड़ व गगरेट में अभी तक किसी एक नाम पर मुहर नहीं लगा सका है। पार्टी में माथापच्ची का दौर अभी जारी है। हालांकि, कुटलैहड़ से स्वयं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विवेक शर्मा को प्रत्याशी बनाने के संकेत दे चुके हैं। प्रत्याशियों की तस्वीर साफ न होने से कांग्रेस कार्यकर्ता ही नहीं, दोनों विधानसभा क्षेत्रों की जनता भी असमंजस में हैं। इस बीच, दोनों हलकों में पार्टी से टिकट के दावेदार जनता से संपर्क की मुहिम में जुट गए हैं।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान गगरेट और कुटलैहड़ में उपचुनाव की जंग को हलके में नहीं ले रही है, इसलिए जिताऊ और टिकाऊ की कसौटी पर परखकर प्रत्याशी चयन के लिए मंथन का दौर लगातार जारी है। पार्टी स्तर पर और स्वतंत्र एजेंसियों के सर्वे को भी इसका आधार बनाया जा रहा है। लोकसभा चुनाव की बात करें तो पूर्व विधायक सतपाल रायजादा का नाम सुर्खियों में होने के बावजूद हमीरपुर सीट से प्रत्याशी की घोषणा पार्टी की ओर से अभी नहीं की जा सकी है। उधर, जिला कांग्रेस ऊना प्रधान राणा रंजीत का कहना है कि कांग्रेस पार्टी जिस भी उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारेगी। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेंगे। कहा कि उम्मीदवारों के लिए चयन के लिए हाईकमान गंभीरता से काम कर रहा है। इसलिए विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विस उपुचनावों के लिए सशक्त और जिताऊ प्रत्याशी ही मैदान में उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed