फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress government working with a sense of revenge: Kanwar

बदले की भावना से काम कर रही कांग्रेस सरकार : कंवर

Wed, 21 Dec 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Congress government working with a sense of revenge: Kanwar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में मिली हार पर भाजपा मंडल कुटलैहड़ ने थानाकलां में समीक्षा बैठक की। बैठक में कुटलैहड़ से चार बार विधायक रहे एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर विशेष रूप से पहुंचे। इस दौरान चुनावों में मिली हार के कारणों पर मंथन किया गया। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ के बूथ स्तर पर इस हार का मंथन होगा। कहा कि बीते पांच वर्षों में सत्ता में रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में करोड़ों रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए। फिर जनता ने किस कारण समर्थन नहीं दिया है, इसका पंचायत स्तर पर मंथन किया जाएगा।

कंवर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभालते ही भेदभाव पूर्ण कार्य शुरू कर दिए है। कंवर ने कहा कि पूर्व सरकार की ओर से लिए गए जनहित के फैसलों को बदलना इसका प्रमाण है। अगर सत्ताधारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को तंग किया तो हम पीछे नहीं हटेंगे। कुटलैहड़ में कृषि, विद्युत विभाग के कार्यालय बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण है। कंवर ने कहा कि जहां भी कमी रही होगी, उसे ढूंढकर दूर किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल, कुटलैहड़ भाजपा अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, भाजपा प्रभारी संजीव कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, महामंत्री चरणजीत शर्मा, मास्टर रमेश शर्मा, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष सूरम सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed