Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Congress gears up for Jan Sankalp Sammelan in Mandi

Una News: मंडी में जन संकल्प सम्मेलन लिए कांग्रेस ने कसी कमर

Tue, 09 Dec 2025 05:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 05:59 PM IST
विज्ञापन
Congress gears up for Jan Sankalp Sammelan in Mandi
रैली में चिंतपूर्णी से में लोग शामिल होंगे : रविंद्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित होने वाले जन संकल्प सम्मेलन को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि वीरवार को होने वाली सम्मेलन में चिंतपूर्णी से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। डॉ. रविंद्र कुमार शर्मा ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गई है। ब्लॉक कांग्रेस ने प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं की टीमें बनाई और उनकी ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है। कार्यकर्ताओं को सम्मेलन स्थल तक पहुंचाने के लिए परिवहन व्यवस्था (बसों और निजी वाहनों) की जिम्मेदारी तय की गई। कार्यकर्ताओं का काफिला वीरवार सुबह पड्डल के लिए रवाना होगा। रैली के मंच से कांग्रेस सरकार पिछले तीन वर्षों में किए गए विकास कार्यों का विवरण जनता के सामने रखेगी। उन्होंने भाजपा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि विपक्ष विकास के नाम पर केवल आरोपों की राजनीति कर रहा है। यह सम्मेलन केवल सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखने का मंच ही नहीं होना, बल्कि विपक्ष की नकारात्मक राजनीति का जवाब भी देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed