{"_id":"6a2b00126b67324b870e28b7","slug":"congress-backed-aruna-rani-became-the-president-renu-bala-was-elected-the-vice-president-una-news-c-93-1-una1026-194868-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कांग्रेस समर्थित अरुणा राणी बनीं अध्यक्ष, रेणु बाला चुनी गईं उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कांग्रेस समर्थित अरुणा राणी बनीं अध्यक्ष, रेणु बाला चुनी गईं उपाध्यक्ष
Fri, 12 Jun 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
दौलतपुर चौक(ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में वीरवार को अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। चुनाव में कांग्रेस समर्थित पार्षद अरुणा राणी अध्यक्ष तथा रेणु बाला उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित की गईं।
चुनाव प्रक्रिया एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। एसडीएम ने बताया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति नहीं बन सकी, जिसके चलते मतदान करवाना पड़ा। निर्धारित समय के दौरान दोनों पदों के लिए दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
एक से अधिक नामांकन होने के कारण नियमानुसार गुप्त मतदान करवाया गया। मतदान के बाद हुई मतगणना में अरुणा राणी अध्यक्ष और रेणु बाला उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित की गईं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 17 मई को हुए नगर पंचायत चुनाव में सातों वार्डों से पार्षद निर्वाचित हुए थे। इनमें वार्ड एक से रजनीश कुमार, दो से अरुणा राणी, तीन से श्वेता रानी, चार से योगराज, पांच से राकेश कुमार, छह से निर्मला देवी तथा वार्ड सात से रेणु बाला विजयी रही थीं। इसके बाद पांच जून को सभी निर्वाचित पार्षदों ने शपथ ग्रहण की।
नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित पांच पार्षदों ने जीत दर्ज की थी जबकि भाजपा समर्थित दो पार्षद ही निर्वाचित हुए थे। ऐसे में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस का पलड़ा शुरू से ही भारी माना जा रहा था। वीरवार को आए परिणामों ने इस राजनीतिक समीकरण पर मुहर लगा दी और दोनों प्रमुख पद कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के खाते में चले गए।
परिणाम घोषित होने के बाद गगरेट के विधायक राकेश कालिया दौलतपुर चौक पहुंचे और नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुणा राणी तथा उपाध्यक्ष रेणु बाला को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नया नेतृत्व नगर पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देगा और जन अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि स्पष्ट बहुमत के साथ बना नेतृत्व क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा।