{"_id":"661830d3bde776e04e04a3f4","slug":"concern-increased-due-to-drizzle-crop-may-get-spoiled-una-news-c-93-1-ssml1048-121806-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बूंदाबांदी से बढ़ी चिंता, फसल हो सकती है खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बूंदाबांदी से बढ़ी चिंता, फसल हो सकती है खराब
Fri, 12 Apr 2024 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 12 Apr 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
जिला में दिनभर छाए रहे बादल, बारिश न होने से किसानों को राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। वीरवार सुबह की शुरुआत जहां बादलों और हवाओं के साथ हुई तो वहीं दोपहर के समय भी बादल छाए रहे। हालांकि सुबह और दोपहर के समय हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली, लेकिन बारिश नहीं हुई। बारिश न होने से किसानों ने राहत की सांस ली है।
जानकारी के अनुसार वीरवार को जिला ऊना का अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री घटकर 34 डिग्री दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री से नीचे जाकर 14.8 डिग्री रहा। विशेषज्ञों की मानें तो जिला में बारिश के आसार अभी कम हैं। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने पर बारिश हो सकती है। गौर हो कि खेतों में अधिकतर गेहूं की फसल बीते दिनों बारिश व तेज हवाओं के कारण खेतों में बिछ चुकी है। अगर ऐसी स्थिति में अब बारिश होती है तो गेहूं का दाना काला पड़ सकता है।
किसानों में हरविंदर सैनी, मोहन लाल, श्याम लाल, तरसेम चंद, योगराज, अशोक कुमार का कहना है कि इस समय फसलों के लिए बारिश हानिकारक साबित होगी। कहा कि बीते दिनों बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी है। अब गेहूं की गिरी हुई फसल पर अगर बारिश हुई तो नुकसान दोगुना हो जाएगा। मौसम विशेषज्ञ विनोद शर्मा का कहना है कि जिला में अभी बारिश के आसार कम है।