फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Complete survey of PMAGY in 15 days ADC

पीएमएजीवाई का 15 दिनों में पूरा करें सर्वेक्षण : एडीसी

Wed, 04 Dec 2024 12:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 04 Dec 2024 12:46 PM IST
विज्ञापन
Complete survey of PMAGY in 15 days ADC
ऊना। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) के तहत पंचायतों में सर्वेक्षण के कार्यों को 15 दिन के भीतर पूरा किया जाए। पंचायत प्रधान, सचिव के साथ सर्वेक्षण के लिए समन्वय स्थापित करें और उसकी रिपोर्ट तहसील कल्याण अधिकारी को दें, ताकि योजना की अगली किस्त जारी की जा सके।
विज्ञापन

यह निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने पीएमएजीवाई की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। एडीसी ने कहा कि योजना के तहत जिन पंचायतों में प्रथम किस्त की राशि व्यय हो चुकी है, लेकिन कार्य अधूरे हैं, वहां के पंचायत सचिव संबंधित औपचारिकताएं पूरा करके जिला एवं तहसील कार्यालयों में रिपोर्ट दें, ताकि दूसरी किस्त जारी की जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएमएजीवाई के तहत जिला ऊना में चयनित 23 गांवों के लिए 3.59 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। अब तक 2.17 करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च किए जा चुके हैं। महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि चयनित गांवों में सर्व सुविधायुक्त पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे, जहां बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक पुस्तकें भी उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोलर लाइट, रास्ता निर्माण, वाटर कूलर, स्मार्ट क्लास रूम और तालाब जैसे लघु कार्यों को चिह्नित किया जाए, ताकि इन कार्यों में कोई अड़चन न आए। इसके अलावा, उन्होंने पीएमएजीवाई पोर्टल पर कार्यों का ब्योरा फोटो सहित अपलोड करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed