फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Comments against Dera Baba Rudranand a well-planned conspiracy: Rajesh

डेरा बाबा रुद्रानंद के विरुद्ध टिप्पणी सोची समझी साजिश : राजेश

Tue, 11 Feb 2025 07:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
Comments against Dera Baba Rudranand a well-planned conspiracy: Rajesh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। लाखों लोगों की आस्था के केंद्र डेरा बाबा रुद्रानंद और महाराज सुग्रीवानंद के परम शिष्य हेमानंद के विरुद्ध सोशल मीडिया पर भ्रामक व आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर लोगों में आक्रोश है। वहीं, प्रदेश भाजपा सचिव एवं पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने भी इसे अति दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। राजेश ठाकुर ने कहा कि अपनी कुंठा शांत करने व सुर्खियों में आने के लिए कोई मंदबुद्धि ही पवित्र डेरे व हेमानंद के विरुद्ध अनर्गल बयानबाजी करेगा तो इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह सनातन धर्म को बदनाम करने व समाज में अशांति फैलाने की सोची समझी साजिश है। जिसका प्रदेश सरकार त्वरित संज्ञान ले और ऐसा दुस्साहस करने वाले के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करे। ये वही लोग हैं जो किसी के इशारे पर किसी पर भी कीचड़ उछालने से बाज नहीं आते और जिनका धर्म सिर्फ पैसा है। ऐसे लोगों को किसी भी कीमत पर माफ नहीं किया जा सकता। डेरा बाबा रुद्रानंद में सैकड़ों विद्यार्थी संस्कृत का ज्ञान अर्जित कर रहे हैं। गोसेवा के साथ-साथ सनातन धर्म की रक्षा में यह डेरा सदैव अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इसका संज्ञान ले और त्वरित कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed