फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Colors were spread in Jwar School on the song Rangilo Mharo Dholna.

Una News: ज्वार स्कूल में रंगीलो म्हारो ढोलणा गाने पर बिखेरे रंग

Tue, 25 Nov 2025 06:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
Colors were spread in Jwar School on the song Rangilo Mharo Dholna.
वार्षिक समारोह में विधायक ने स्कूल के होनहार किए सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब(ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वार का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य राजेश पटियाल ने मुख्य अतिथि तथा अन्य आगंतुकों का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यालय में नए कमरों के निर्माण तथा स्टेज की छत बनाने की मांग भी रखी। इस पर विधायक ने स्कूल में कमरों के निर्माण के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की, साथ ही स्टेज की छत निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 11 हजार रुपये प्रदान करने की भी घोषणा की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ‘रंगीलो म्हारो ढोलणा’ पर राजस्थानी नृत्य, ‘तीन रंग नी मिलणे बीबा’ तथा ‘हुस्न जवानी ते मापे’ जैसे गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। साइबर सुरक्षा पर कनिष्का और साथियों द्वारा प्रस्तुत लघु नाटिका को भी खूब सराहना मिली।
विज्ञापन

विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी से विद्यार्थियों का व्यक्तित्व निखरता है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा क्षेत्र में हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थी
युवराज मेहरा, ताविश चौधरी, साहिल कुमार, पारुल कौंडल, शैलजा, तुषार कुमार, आस्था, दिव्या, आकृति, अथर्व ठाकुर, मन्नत जस्सल, हर्ष कुमार, परवरिश ठाकुर, दीपांशी, सोनाली चौधरी, महक, अदिति ठाकुर, पारुल, दिव्यांश धीमान, मोहित कुमार, आदित्य राणा, कोमल, शुभम, शैलजा, पारुल कौंडल, पलक, कनिष्का शर्मा, काजल, नीना कुमारी, अंशिता कौंडल, मानसी ठाकुर, सदीक मुहम्मद, अभय कुमार, वार्षिका जस्सल और तमन्ना सहित अन्य विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed