फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   CM will be invited to Peeplu fair

Una News: पीपलू मेले में सीएम को किया जाएगा आमंत्रित

Mon, 10 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
CM will be invited to Peeplu fair
नवनिर्वाचित विधायक विवेक शर्मा जिला स्तरीय पीपलू मेले को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए।स - फोटो : नवनिर्वाचित विधायक विवेक शर्मा जिला स्तरीय पीपलू मेले को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए।स्रोत विभाग
बंगाणा (ऊना)। जिले के बंगाणा उपमंडल में मनाए जाने वाले ऐतिहासिक जिला स्तरीय पीपलू मेले का आयोजन 17 से 19 जून तक किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर कुटलैहड़ के नवनिर्वाचित विधायक विवेक शर्मा ने मिनी सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली तथा तैयारियों को लेकर प्रबंधों की समीक्षा की।विवेक शर्मा ने मेले के भव्य आयोजन पर बल देते हुए सभी से इसमें सक्रिय सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मेले के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने मेले में जनता की सुविधा का पूरा ख्याल रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार अमित कुमार ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में जिला और उपमंडल स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा, प्रदेश सचिव देशराज गौतम, कांग्रेस कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मेले के आयोजन के लिए कमेटियां गठित
जिला स्तरीय पीपलू मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियां गठित की गई हैं। ये कमेटियां आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का जिम्मा देखेंगी। मेले में विभागों की ओर से विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए तीन दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा मेले में विविध खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। मुख्य आकर्षण छिंज के अलावा कबड्डी, रस्साकशी और बॉलीवाल का आयोजन किया जाएगा। इसमें पशु मेले का भी आयोजन किया जाएगा। मेले की बहुरंगी स्मारिका भी प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed