फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   CM should take care of his own family before making statements on BJP: Satti

भाजपा पर बयानबाजी से पहले अपना कुनबा संभाले सीएम : सत्ती

Sun, 08 Jun 2025 07:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
CM should take care of his own family before making statements on BJP: Satti
बोले- केंद्र सरकार की योजनाओं का उद्घाटन करके लूट रहे वाहवाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से ऊना जिला के दौरे के दौरान भाजपा में गुटबाजी हावी होने वाले बयान पर पलटवार किया है। सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता का ध्यान भटकाने के लिए अक्सर इस तरह की बयानबाजी करते हैं। उन्हें भाजपा पर बयानबाजी करने के बजाय अपना कुनबा संभालना चाहिए और लोगों को अपने अढ़ाई साल में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा देना चाहिए। जनता कांग्रेस सरकार से अब भलीभांति वाकिफ हो चुकी है कि चुनाव के समय क्या बड़े-बड़े वादे करके कांग्रेस सत्ता में काबिज हुई थी और सत्ता संभालने के बाद कैसे उन वादों को भूल गई। सत्ती ने कहा कि आज कांग्रेस सरकार सिर्फ केंद्र सरकार की योजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास करके ही वाहवाही लूटने का प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार की ओर से एक भी नई योजना प्रदेश की जनता के लिए नहीं ला पाई है। कहा कि वे केंद्र सरकार के सहयोग से अपने विधानसभा क्षेत्र में हर विकास कार्य को पूरा करवाने का प्रयास कर रहे हैं और उन्हें केंद्र के आशीर्वाद से सफलता भी हासिल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed