{"_id":"667337120f88bf54830cd5b8","slug":"cm-released-rs-327-crore-to-7280-women-of-una-district-una-news-c-93-1-una1002-126689-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: सीएम ने ऊना जिले की 7,280 महिलाओं को 3.27 करोड़ रुपये किए जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: सीएम ने ऊना जिले की 7,280 महिलाओं को 3.27 करोड़ रुपये किए जारी
Thu, 20 Jun 2024 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 20 Jun 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि की तीन महीने की किस्त 4500-4500 रुपये की जारी
अब तक 48 हजार से अधिक महिलाओं को मिल चुका है योजना का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को ऊना जिले के हरोली स्थित कांगड़ मैदान में आयोजित समारोह में 7,280 महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख- सम्मान निधि के तहत 4500-4500 रुपए तीन महीने की सम्मान निधि के रूप में 3.27 करोड़ रुपए जारी किए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लाभार्थी महिलाओं को चेक भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 18 से 59 वर्ष आयु की 48 हजार से अधिक महिलाओं को 4500-4500 रुपये तीन महीने की सम्मान-निधि के तौर पर जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस योजना के तहत 23 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि पहली बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ईमानदारी के साथ अपने क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहे हैं। बीते दिन हुई कैबिनेट बैठक में हरोली में बिजली बोर्ड का मंडलीय कार्यालय खोलने को मंजूरी प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए 2,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं मंजूर करवाई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हरोली विधानसभा क्षेत्र में 1,000 करोड़ रुपये की लागत से ब्लक ड्रग पार्क स्थापित कर रही है।
मुख्यमंत्री ने हिमकेप्स लॉ एवं नर्सिंग कॉलेज बढेड़ा में जीएनएम की सीटें 40 से बढ़ाकर 60 करने की घोषणा की। उन्होंने दुलैहड़ पार्क और बीटन मैदान के सुधार के लिए 50-50 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र में विकासात्मक घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
महिलाओं को 1500 रुपये की सम्मान निधि डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री को सच्ची श्रद्धांजलि
उपमुख्यमंत्री की दिवंगत धर्मपत्नी डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री को याद करते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह विश्वविद्यालय में उनकी सहपाठी रहीं, उनके असामयिक निधन से मुझे व्यक्तिगत तौर पर क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन से जुड़े सभी लोगों के परिवार समाजसेवा में लगे रहते हैं। डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री महिलाओं की आवाज हमेशा उठाती रही हैं और महिलाओं को 1500 रुपये की सम्मान निधि प्रदान करना कांग्रेस सरकार की ओर से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
सीएम महिला सशक्तीकरण के लिए प्रयासरत : शांडिल
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सता में आने के पहले दिन से ही महिला सशक्लीकरण के लिए निरंतर ठोस प्रयास कर रहे हैं। शपथ लेने के बाद वह सबसे पहले बालिका आश्रम टूटी कंडी गए और अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाने के लिए कानून बनाकर उनकी देखभाल का जिम्मा राज्य सरकार को दिया और मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना की शुरुआत कर 4000 बच्चों की शिक्षा और देखरेख प्रदान की। इस अवसर पर विधायक सुदर्शन बबलू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद बिट्टु, उपायुक्त जतिन लाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।