फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cleanliness drive launched on Gandhi and Shastri's birth anniversary

Una News: गांधी और शास्त्री की जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान

Thu, 02 Oct 2025 04:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 04:59 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive launched on Gandhi and Shastri's birth anniversary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गगरेट (ऊना)। ओयल स्थित गांधी आश्रम में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता चैतन्य शर्मा के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आश्रम परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया और स्थानीय लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। चैतन्य शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को स्वच्छता और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया था। स्वच्छता केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक जीवन शैली है जिसे प्रत्येक नागरिक को अपनाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन का रूप दें। कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। चैतन्य शर्मा ने कहा कि शास्त्री जी ने अपने जीवन में सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जय जवान, जय किसान का नारा आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए चैतन्य शर्मा ने पौधरोपण भी किया और सभी कार्यकर्ताओं से कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर दौलतपुर मंडल अध्यक्ष अजय ठाकुर, गगरेट मंडल अध्यक्ष नितिन ठाकुर, महामंत्री अतुल शर्मा, विकास डडवाल, मीडिया प्रभारी प्रिंस सुधेरा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed