फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Cleaning workers surrounded the residence of the executive officer

Una News: सफाई कर्मचारियों ने घेरा कार्यकारी अधिकारी का आवास

Wed, 13 Aug 2025 07:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
Cleaning workers surrounded the residence of the executive officer
कर्मचारियों के घरों में घुस रहा बरसात का पानी, कोई कार्रवाई नहीं हुई
विज्ञापन

नंगल (ऊना)। नंगल नगर काउंसिल के सफाई सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर कार्यकारी अधिकारी गुरदीप सिंह के आवास का घेराव कर जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान यूनियन नेता कौशल कुमार ने आरोप लगाया कि नगर काउंसिल अधिकारी उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी कर रहे हैं, जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। कौशल कुमार ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के घरों में बरसात का पानी घुस जाता है, जिसकी मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों से आग्रह किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा नगर काउंसिल में अन्य जातियों के लोगों को सफाई सेवक के नियुक्ति पत्र दिए गए हैं, परंतु उनसे अब तक सफाई कार्य नहीं करवाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि जिनकी नियुक्ति सफाई सेवक के रूप में हुई है, उन्हें फील्ड में सफाई कार्य के लिए भेजा जाए। इस संबंध में कार्यकारी अधिकारी गुरदीप सिंह ने कहा कि उन्हें नगर काउंसिल का अतिरिक्त कार्यभार संभाले अभी एक सप्ताह ही हुआ है। सफाई सेवकों को स्वतंत्रता दिवस के बाद मुलाकात का समय दिया गया है, ताकि उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed