फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Classroom decoration competition organized in DAV Centenary

Una News: डीएवी सेंटेनरी में कक्षा सज्जा प्रतियोगिता आयोजित

Sun, 19 May 2024 05:11 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sun, 19 May 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Classroom decoration competition organized in DAV Centenary
ऊना (वि)। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में कक्षा सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा सज्जा, सफाई व्यवस्था, डिस्प्ले बोर्ड, थीम विषय को समझने की क्षमता के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है। निर्णायक मंडल की ओर से विद्यार्थियों की रचनात्मकता और विषय के गहन चिंतन की प्रशंसा की गई। उन्होंने कमेटी के उपप्रधान बलविंदर सिंह व प्राचार्य प्रवीण सहगल द्वारा विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति सजग करने के प्रयास को सराहनीय बताया। उपप्रधान बलविंदर सिंह ने अतिथियों का विशेष रूप से धन्यवाद किया कि उन्होंने अपनी व्यस्त दिनचर्या से विद्यालय में निर्णायक की भूमिका के लिए समय दिया। प्राचार्य प्रवीण सहगल ने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से सरकार द्वारा चलाए अभियान एक कदम स्वच्छता की ओर को बल मिलता है। सहगल ने बताया कि इस प्रतियोगिता का परिणाम वर्षभर की सफाई व्यवस्था को देखकर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed