फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Class 12 student dies after being hit by a speeding car

Una News: कार ने छात्र को कुचला, ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी, एनएच रहा जाम

Wed, 07 Feb 2024 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 07 Feb 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Class 12 student dies after being hit by a speeding car
नंदपुर हादसे के दौरान खेतों में गिरी कार।संवाद
ऊना। थाना अंब के तहत नंदपुर गांव में तेज रफ्तार कार ने 12वीं कक्षा के छात्र को कुचल दिया। इससे छात्र की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह 09:45 बजे हुआ है। हादसे के बाद परिजनों ने पुलिस के घटना स्थल की बजाय सीधे अस्पताल पहुंचने और कार्रवाई में देरी करने का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया। इससे आधे घंटे तक धर्मशाला-चंडीगढ़ एनएच पर जाम लग गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक अनिल कुमार (25) निवासी गांव दिलवां तहसील अंब के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अरमान पुत्र (16) बक्शीश सिंह निवासी वार्ड-9 गांव ठठल, तहसील अंब, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुरूडू में पढ़ता था। बुधवार को वह रोजाना की तरह अपने साथी सौरव के साथ पैदल स्कूल जा रहा था। इसी दौरान राधा स्वामी सत्संग घर नंदपुर के पास अंब की ओर से तेज रफ्तार में आई एक कार ने सड़क किनारे कच्चे रास्ते पर चल रहे अरमान को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि अरमान कच्चे रास्ते से उछलकर बीच सड़क में जा गिरा। वहीं कार करीब 100 मीटर आगे जाकर सड़क किनारे एक खेत में जा गिरी। इससे कार चालक के सिर में भी चोट आई।
विज्ञापन

हादसे की चपेट में आए छात्र के दोस्त सौरव ने उसे सड़क से उठाकर किनारे लाया। इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत अरमान को लहूलुहान हालत में अंब अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पुलिस के मौके पर न पहुंचने से ठठल गांव के लोगों में आक्रोश बढ़ गया। ग्रामीणों से चंडीगढ़-धर्मशाला सड़क मार्ग पर छात्र का शव रखकर पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई में देरी करने के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि पुलिस हादसे के बाद सीधे अंब अस्पताल चली गई। मौका देखने कोई नहीं आया। यह भी नहीं बताया जा रहा कि आरोपी कार चालक के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई। ग्रामीणों के शव को सड़क पर रखने के कारण करीब आधा घंटा यातायात भी बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। हालांकि एंबुलेंस व अन्य जरूरी कार्य के लिए जाने वालों को ग्रामीणों ने जाने दिया। प्रदर्शन का पता चलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण रास्ते से हट गए।




पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। आरोपी कार चालक का मेडिकल करवाया गया है। मामले में तमाम एंगल से जांच जारी है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर भी साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि कुछ समय के लिए ग्रामीणों में रोष पाया गया था, जिन्हें पुलिस प्रशासन ने मौके पर जाकर शांत करवा दिया।
-डॉ. वसुधा सूद, डीएसपी, अंब

नंदपुर हादसे के दौरान खेतों में गिरी कार।संवाद

नंदपुर हादसे के दौरान खेतों में गिरी कार।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed