फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Claims air, goods on the sidewalk, pedestrians on the road

Una News: दावे हवा, फुटपाथ पर सामान, सड़क पर राहगीर

Fri, 13 Jun 2025 02:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Claims air, goods on the sidewalk, pedestrians on the road
ऊना में जगह जगह दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के चलते सड़क के बीच चलते हुए व्यक्ति। संवाद
शहर में अतिक्रमण हटाने का आग्रह नहीं कर रहा काम
विज्ञापन

जगह-जगह हो रहा अतिक्रमण, प्रशासन नहीं कर रहा कोई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन की तरफ से किए जाने वाले दावे धरातल पर खरे नहीं उतर रहे हैं। फुटपाथ पर सामान सजाया जा रहा है और राहगीर सड़क पर चलने को मजबूर हैं। इससे हर वक्त हादसे का खतरा बना रहता है।
बाजारों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे भी अतिक्रमण हो रहा है। बीते दिनों शहर के व्यापार मंडल और समाजसेवी संस्थाओं ने अतिक्रमण रोकने को लेकर दुकानदारों व शहरवासियों से आग्रह किया। इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा। शहर में अतिक्रमण के चलते बाजार और सड़कें सिकुड़ती जा रही हैं। इससे वाहन चालकों सहित पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की तरफ से बीते दिनों अतिक्रमण हटाने के लिए बाजार में अभियान चलाया गया। इसका कुछ दिन तक तो असर देखने को मिला। वर्तमान में हालत फिर वैसे हो गए हैं। पैदल चलने के लिए बनाए गए फुटपाथ पर अवैध रेहड़ी-फड़ी लग रही है। सुबह और दोपहर को तो इनकी संख्या कम ही होती है। शाम होते-होते सारी सड़कें अवैध रेहड़ी फड़ी से भर जाती हैं। इस पर प्रशासन की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अवैध पार्किंग और यातायात नियमों की अवहेलना को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। दूसरी तरफ शहर में हो रहे अतिक्रमण को लेकर प्रशासन और पुलिस मौन है। अगर शाम के समय शहर के बाजारों और सड़कों की हालत देखी जाए तो शायद ही कोई क्षेत्र होगा जहां अतिक्रमण न हो। इससे पैदल चलने वाले लोगों को मजबूरी में फुटपाथ को छोड़कर सड़क पर चलना पड़ता है। ऐसे में शहर में कई सड़क हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन


कोट्स
शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर एक बार सभी से आग्रह किया है। अगर फिर भी कोई नियमों की अवहेलना करता है तो उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जतिन लाल, उपायुक्त ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed