{"_id":"66999b0f15f7545ddb076c74","slug":"city-residents-will-soon-be-able-to-pay-house-tax-online-una-news-c-93-1-ssml1047-128493-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: शहरवासी जल्द ऑनलाइन चुका सकेंगे हाउस टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: शहरवासी जल्द ऑनलाइन चुका सकेंगे हाउस टैक्स
Fri, 19 Jul 2024 04:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
ऊना। शहर में आगामी समय में ऑनलाइन माध्यम से हाउस टैक्स जमा हो पाएगा। नगर परिषद की तरफ से शहर में जीआईएस (जियोग्राफी इंफॉर्मेशन सिस्टम) सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया गया है। इस डाटा को अब ऑनलाइन पोर्टल पर चढ़ाने का काम चल रहा है।
इस कार्य को एक माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद से शहरवासी ऑनलाइन माध्यम से हाउस टैक्स जमा करवा सकेंगे। नगर परिषद ऊना ने शहर में भवनों के आकलन के लिए जीआईएस सर्वे का काम पूरा कर लिया है। नगर परिषद की तरफ से हाईटेक सेटेलाइट सिस्टम के माध्यम से इस सर्वेक्षण को पूरा किया है। इस सर्वे से नगर परिषद के अलावा शहरवासियों को भी लाभ मिलेगा। जीआईएस सर्वे पूरा होने के बाद हाउस टैक्स ऑनलाइन जमा हो पाएंगे। दूसरी तरफ हाउस टैक्स चोरी करने वालों पर लगाम कसने में नगर परिषद को सहायता मिलेगी। सर्वे करवाने का मकसद ऊना में भवनों का आकलन और नव निर्माण पर पैनी नजर रखना है।
वर्तमान में नगर परिषद हाउस टैक्स वसूलने का काम पुराने आंकड़ों के हिसाब से करता है। इसमें नप को कई बार भवन के असल रूप और संख्या के बारे में पता नहीं लग पाता है। जीआईएस सर्वे से भवन की सेटेलाइट इमेज, हाई रेज्यूलेशन फोटो जिसमें भवन की नींव से लेकर पूरे भवन की जांच की गई है। इसके आधार पर ही हाउस टैक्स लिया जाएगा। इससे नगर परिषद शहर में लोगों को और सुविधाएं देने में आर्थिक तौर पर सक्षम होगी। साथ ही नगर परिषद का 40 प्रतिशत तक राजस्व बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
कोट्स
नगर परिषद की तरफ शहर में जीआईएस सर्वे का काम पूरा की लिया गया है। आगामी समय में अब ऑनलाइन माध्यम से शहरवासी हाउस टैक्स जमा करवा सकेंगे।
पुष्पा देवी, अध्यक्ष, नगर परिषद ऊना