फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   City residents will get online Parivar Nakal for the first time

Una News: शहरवासियों को पहली बार ऑनलाइन मिलेगी परिवार नकल

Wed, 27 Nov 2024 05:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
City residents will get online Parivar Nakal for the first time
नगर परिषद डाटा होगा ऑनलाइन
विज्ञापन

परिवार नकल लेने के लिए नगर परिषद कार्यालय के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
आशुतोष डोगरा
ऊना। नगर परिषद की तरफ से शहरवासियों को ऑनलाइन परिवार नकल निकालने की सुविधा दी जा रही है। इसे लेकर नगर परिषद ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। दो माह के भीतर इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। सभी परिवारों का डाटा ऑनलाइन चढ़ाने का कार्य चल रहा है। इसमें शहर के करीब 3900 परिवारों का डाटा ऑनलाइन किया जा चुका है। इससे आगामी दिनों में शहरवासियों को परिवार नकल लेने के लिए नगर परिषद कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
शहरवासियों को डिजिटल युग में नगर परिषद आगामी दिनों में नई सुविधा देने जा रही है। इसे लेकर परिषद की तरफ से कार्य शुरू भी कर दिया गया है। शहरवासियों को विभिन्न कार्यों या दस्तावेज बनाने से पूर्व नगर परिषद से परिवार नकल लेने की जरूरत पड़ती है। ऐसे में लोगों को नगर परिषद कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। अब आगामी दो माह के भीतर शहरवासियों के परिवार नकल से संबंधित पूरा डाटा ऑनलाइन कर दिया जाएगा। इसे लेकर वार्ड स्तर पर कार्य चल रहा है। ऊना शहर में 4200 के करीब परिवार नगर परिषद क्षेत्र में रह रहे हैं। इनमें से 3900 परिवारों के सदस्यों से संबंधित जानकारी ऑनलाइन कर दी गई है। इस प्रक्रिया को दो माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रक्रिया के पूरे होते ही शहरवासी किसी भी लोक मित्र केंद्र में जाकर अपनी परिवार नकल प्राप्त कर सकते हैं। उन्हें नगर परिषद के कार्यालय में बार-बार चक्कर लगाने से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन


कोट्स
नगर परिषद की तरफ से पहली बार शहरवासियों को ऑनलाइन परिवार नकल की सुविधा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकतर शहर में रहे स्थानीय परिवारों का डाटा ऑनलाइन कर दिया गया है। शेष प्रक्रिया को भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई. ललित कुमार, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed