फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chitta trade in full swing in Ghanari, call for action

Una News: घनारी में चिट्टा का धंधा जोरों पर, कार्रवाई की गुहार

Tue, 10 Sep 2024 02:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Chitta trade in full swing in Ghanari, call for action
घनारी (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के तहत एक पंचायत की दो सगी बहनों ने क्षेत्र में चिट्टा और हेरोइन के नशे के कारोबार का मकड़जाल फैला रखा। इससे क्षेत्रवासी अपने बच्चों का भविष्य गर्त में जाता देख रहे हैं। ये दोनों सगी बहनें जहां इस गोरख धंधे में चांदी कूट रही हैं वहीं भोले-भाले ग्रामीण युवकों एवं युवतियों को निशाना बनाकर उन्हें व उनके परिवारों को बर्बाद कर रही हैं। उप प्रधान ने बताया कि उनके पास बतौर जनप्रतिनिधि कई बार इन दोनों महिलाओं की ओर से चिट्टा बेचने की कई शिकायतें मौखिक रूप से ग्रामीणों की ओर से की गईं। उन्होंने संबंधित मामले को पुलिस से भी उठाया लेकिन अपर्याप्त मात्रा में नशा सामग्री पाए जाने पर ये दोनों बचती रहीं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अब भी स्थानीय पुलिस इन पर लगाम नहीं लगाती है तो वे विधायक से लेकर डीजीपी और मुख्यमंत्री तक मामले को उठाएंगे। कुछेक अभिभावकों ने खासकर महिलाओं ने तो यहां तक बताया कि उनके पास इन दोनों महिलाओं के खिलाफ पुख्ता सबूत भी उपलब्ध हैं जिन्हें जिस मंच पर सरकार चाहे वहां प्रस्तुत किया जाएगा। एसपी ऊना राकेश सिंह ने कहा कि नशे के खिलाफ ऊना पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य कर रही है। किसी भी नशा बेचने वाले को बख्शा नही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed