{"_id":"61c0c291dc09417923677603","slug":"chintpurni-temple-gates-to-remain-open-on-new-year-eve-for-24-hours-una-news-sml394114657","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष के उपलक्ष्य पर चिंतपूर्णी मंदिर 24 घंटे रहेगा खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष के उपलक्ष्य पर चिंतपूर्णी मंदिर 24 घंटे रहेगा खुला
विज्ञापन
भरवाईं/चिंतपूर्णी (ऊना)। चिंतपूर्णी में नववर्ष के उपलक्ष्य में मेला 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक होगा। इस मेले की तैयारी को लेकर सोमवार को एडीसी अमित शर्मा की अध्यक्षता में चिंतपूर्णी सदन में बैठक हुई। कार्यवाहक एसडीएम अंब व तहसीलदार अनिल कुमार को मेला अधिकारी नियुक्त किया। डीएसपी अंब को पुलिस मेला अधिकारी बनाया गया है।
अमित शर्मा ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं को लंगर लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। चिंतपूर्णी मंदिर की ओर से सदन में लंगर की व्यवस्था रहेगी। मेले में ढोल नगाड़े पर प्रतिबंध रहेगा। मेले के दौरान धारा 144 लागू रहेगी। मेले में अतिरिक्त सुरक्षा कर्मचारी व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए तैनात किए जाएंगे। कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से नारियल मंदिर में ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
मेले में विद्युत, जल शक्ति विभाग, लोनिवि को मेले में व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। एडीसी ने बताया कि मेले के दौरान मंदिर श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे खुला रहेगा। सिर्फ सफाई व्यवस्था के लिए कुछ समय मंदिर को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
मंदिर में दर्शन करने वाले सभी श्रद्धालुओं को मास्क लगाकर मंदिर में जाने की अनुमति दी जाएगी। मेले में भिखारियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए तैनात गृहरक्षकों की जवाबदेही भी ली जाएगी। उन्होंने गेट एक की सीढ़ियों पर चले कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए।
दुकानदारों में जीवन कालिया, केसर चंद, विनोद कुमार, अजय कुमार, ललित कुमार व अन्य ने कहा कि मंदिर के रास्ते के दोनों ओर पानी की निकासी के लिए नालियां बनाई जाएं। वहीं, पूर्व ट्रस्टी निरंजन कालिया ने कहा कि चिंतपूर्णी में सीवरेज का कार्य धीमी गति से चल रहा है। इस कारण लोगों व श्रद्धालुओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
इस अवसर पर कार्यवाहक मंदिर अधिकारी रोहित जाल्टा, एसडीओ राज कुमार जसवाल, बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा, प्रधान शशि बाला ऐश्वर्या शर्मा, अलका संधू, व्यापार मंडल के प्रधान वासुदेव व अन्य मौजूद रहे।