फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chintpurni temple for fair

रंग-बिरंगे फूलों से महका मां चिंतपूर्णी का दरबार

Tue, 02 Aug 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं
ब्यूरो/अमर उजाला/भरवाईं Updated Tue, 02 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chintpurni temple for fair
अष्टमी मेले को लेकर सजाया गया चिंतपूर्णी मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

सावन अष्टमी मेले को लेकर चिंतपूर्णी मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पूरा मंदिर परिसर रंग-बिरंगे फूलों से महक उठा है। माता रानी के सावन अष्टमी मेलों की सभी तैयारियां मंदिर प्रशासन ने लगभग पूरी कर ली हैं। मां के भक्तों को पर्ची सिस्टम के जरिये ही दर्शन करने दिए जाएंगे। मेले के दौरान 24 घंटे लगने वाले चिकित्सा कैंप श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खुले रहेंगे। सड़क के बीच लंगर बांटे जाने एवं लगाने की अनुमति नहीं होगी। मेले के दौरान सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन पर्ची काउंटर दो पर मिलेगी और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर को बंद और खोला जाएगा। मेले के दौरान पूरे मेला क्षेत्र में धारा 144 लागू रहेगी। नारियल को मंदिर ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। मंदिर की सुरक्षा के लिए करीब 1 एक हजार सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। 12 जगहों पर अस्थायी शौचालयों का निर्माण किया गया है। पीने के पानी की व्यवस्था उचित स्थानों पर की गई है। सीसीटीवी कैमरों के जरिये भी प्रशासन की हर गतिविधि पर नजर रहेगी।
विज्ञापन


उधर, चिंतपूर्णी में मेला शुरू होने पर मां के दरबार में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई है। एसपी ऊना के निर्देशों के बाद चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती कर दी गई थी। जेबकतरों और भिखारियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस की एक स्पेशल टीम सिविल वर्दी में मेलों के दौरान तैनात रहेगी। मां के दरबार को श्रद्धालु अविनाश कपूर ने रंग-बिरंगे फूलों से सजा दिया है। एसपी अनुपम शर्मा ने देर शाम मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और भरवाईं में सुरक्षा कर्मियों को मेले को लेकर दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ मधुर व्यवहार से पेश आने के निर्देश भी दिए। डीसी यूनुस ने बताया कि मेले को लेकर सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed