{"_id":"6850ea39a60a009d73c6010f026797d8","slug":"chintpurni-road-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौहाल-चिंतपूर्णी मार्ग होगा चौड़ा : सांपला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौहाल-चिंतपूर्णी मार्ग होगा चौड़ा : सांपला
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना, चिंतपूर्णी
Updated Sat, 06 Jun 2015 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंतपूर्णी (ऊना)। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री विजय सांपला ने शनिवार को चिंतपूर्णी मंदिर में परिवार सहित शीश नवाया। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि पंजाब क्षेत्र में उन्होंने 1000 करोड़ की रुपये से सड़कों की दशा सुधारने में विशेष प्रयत्न किए हैं। जिसमें जालंधर, चौहाल के अलावा फगवाड़ा होशियारपुर मार्ग भी शामिल है। माता चिंतपूर्णी मंदिर हम सबकी श्रद्धास्थली है। ज्यादातर लोग चौहाल मार्ग से ही यहां पहुंचते हैं। नए साल में इस मार्ग को खुला करवाने की प्राथमिकता रहेगी। यहां के सांसद अनुराग ठाकुर भी इस के लिए प्रयत्नशील हैं कि नए साल में इस मार्ग को चौड़ा करने के लिए विशेष रूप से बजट का प्रावधान किया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही है। सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। काले धन पर सरकार गंभीर है। एसआईटी का गठन कर सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है जिसके परिणाम शीघ्र सामने आएंगे। काला धन वापस जरूर आएगा। इस दिशा में एक और कानून बना कर काले धन वालों पर सख्ती बरती जाएगी। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान, डीएसपी जितेंद्र चौधरी, मंदिर एसएचओ हरीश गुलेरिया, मंदिर ट्रस्टी सतीश कालिया, संजीव शर्मा अमन इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन