{"_id":"5f9403ca8ebc3e5fad3aa4cb","slug":"chintpurni-7095-devotees-attended-ashtami-worshiped-girls-una-news-sml349339079","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी : अष्टमी पर 7095 श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी, कन्याओं का किया पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी : अष्टमी पर 7095 श्रद्धालुओं ने लगाई हाजिरी, कन्याओं का किया पूजन
विज्ञापन
मां चिंतपूर्णी।
- फोटो : Una
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां छिन्नमस्तिका धाम में अष्टमी के दिन शुक्रवार को 7 हजार श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर हाजिरी लगाई। सुबह से ही माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं, जबकि तीनों पर्ची काउंटरों से पंजीकरण के बाद लोगों को श्रद्धालुओं को मंदिर दर्शन के लिए भेजा गया। वहीं, अष्टमी का दिन होने के कारण पुजारियों की ओर से मंदिर में माता विशेष अष्टमी पूजन किया गया। इसके साथ कन्याओें का पूजन किया गया। इसके अलावा माता को नारियल की बलि और चुनरी चढ़ाकर आरती भी उतारी।
शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में अष्टमी के दिन मां के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। अलसुबह से ही माता रानी के दर्शन को श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। इस दौरान शाम आठ बजे तक 7095 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाया। इनमें चिंतपूर्णी सदन में 2263, शंभू बैरियर में 2610 व एमआरसी पार्किंग में 2222 श्रद्धालु पहुंचे।
अष्टमी के दिन अन्य दिनों के मुुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई। बीते रविवार को श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन इसके बाद अन्य दिनों में सामान्य ही संख्या में श्रद्धालु मां चिंतपूर्णीं के दरबार पहुंचे थे। श्रद्धालुओं ने अष्टमी के दिन माता रानी के दरबार में आकर पावन पिंडी के दर्शन किए।
विज्ञापन
उधर, पूर्व जिलाधीश ऊना संदीप कुमार ने भी परिवार सहित चिंतपूर्णी मंदिर में शीश नवाया और हवन भी किया। इस मौके पर मंदिर न्यास के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूर्व डीसी संदीप कुमार को माता रानी की फोटो भेंट की। पूर्व डीसी संदीप ने कहा कि माता रानी के आशीर्वाद से उनका ऊना में समय काफी अच्छा रहा। ऊनावासियों का सहयोग देने के लिए उन्होंने आभार जताया।
अष्टमी के दिन मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने से रौनकें लौटी। उधर, पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा ने कहा कि अष्टमी के दिन मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई और नारियल चढ़ाया गया।