फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chintapurni BJP Mandal took out a grand tricolor bravery yatra in Amb

Una News: चिंतपूर्णी भाजपा मंडल ने अंब में निकाली भव्य तिरंगा शौर्य यात्रा

Thu, 14 Aug 2025 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Chintapurni BJP Mandal took out a grand tricolor bravery yatra in Amb
ऊना में तिंरगा यात्रा निकालते हुए भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी। संवाद
भारत माता की जय, वंदेमातरम से गूंजा अंब नगर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

अंब (ऊना)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को भाजपा मंडल चिंतपूर्णी की ओर से नगर पंचायत अंब में मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह की अध्यक्षता में भव्य तिरंगा शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया गया, जिसमें स्थानीय जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा की शुरुआत अंब के अंबेडकर भवन से हुई और विकास खंड अधिकारी कार्यालय तक निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने भारत माता की जय, वंदेमातरम और जय हिंद के नारों से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास, गगरेट के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला परिषद सदस्य सुशील कालिया विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अपने संबोधन में उन्होंने जनता को देश की एकता और अखंडता के लिए प्रेरित किया। पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने कहा कि भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर अग्रसर है।

जोल में भी निकाली तिरंगा यात्रा
चिंतपूर्णी लोअर भाजपा मंडल की ओर से जोल के मुख्य बाजार में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें पूर्व सैनिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। चिंतपूर्णी विस में यात्रा की अगुवाई विधायक बलबीर सिंह ने की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंभू गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह, जिला परिषद सदस्य सुशील कालिया, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी, राजीव राजू, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष देव खट्टा सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed