Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Children in the district are falling victim to malnutrition; 21 have been found to be affected.

Una News: जिले में कुपोषण का शिकार हो रहे बच्चे, 21 निकले ग्रसित

Tue, 03 Nov 2026 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 03 Nov 2026 07:07 AM IST
विज्ञापन
Children in the district are falling victim to malnutrition; 21 have been found to be affected.
ऊना। जिले में बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। तिमाही रिपोर्ट में 21 बच्चे कुपोषण का शिकार पाए गए हैं। पिछले साल 2025-26 के आंकड़े पर नजर डाली जाए तो 81 बच्चे गंभीर तीव्र कुपोषण से ग्रसित निकले हैं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के पोषण पुनर्वास केंद्र में 29 कुपोषित बच्चे उपचार के लिए वर्तमान में पंजीकृत है। जबकि गत वर्ष पोषण पुनर्वास केंद्र में 76 बच्चे पंजीकृत थे। इस बात का खुलासा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की रिपोर्ट में हुआ है। 6 से 12 साल तक आयु के बच्चों की पहचान और लक्षण उजागर होने की सूरत में कुपोषित निकले हैं। जिनमें कई बच्चा लंबाई के मुकाबले वजन कम आंका गया है। मध्य ऊपरी बांह की परिधि भी कम आंकी गई है। इसके अलावा दोनों पैरों या शरीर पर पोषण संबंधी सूजन के लक्षण भी दिखाई दिए हैं, तो वहीं अत्यधिक कमजोरी, रोग प्रतिरोधक क्षमता का गिरना और बार-बार दस्त या संक्रमण होना अन्य लक्षण इस श्रेणी में शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक ऊना डॉ. संजय मनकोटिया के अनुसार पर्याप्त आहार की कमी कुपोषित होने का मुख्य कारण है। जिसमें भोजन में पर्याप्त ऊर्जा, प्रोटीन, बसा और जरूरी विटामिन-खनिजों की कमी के चलते बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा बार-बार बीमार होने का कारण भी कुपोषण की श्रेणी में आंका गया है। जिसमें बच्चों को दस्त खसरा और मलेरिया जैसी बीमारियां बार-बार होना भी इस श्रेणी में शामिल किया गया है। वहीं दूसरी और गरीबी, साफ सफाई और सुरक्षित पेयजल की कमी भी सामाजिक व आर्थिक दृष्टि से कुपोषण के शिकार होने की श्रेणी में शामिल की गई है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोषण पुनर्वास केंद्र स्थापित किया गया है। यदि कोई बच्चा चिकित्सीय जटिलता से ग्रसित है तो उसे सरकारी पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाता है। जहां इलाज पूरी तरह निशुल्क होता है। चिकित्सकों के अनुसार ऐसी स्थिति में चिकित्सीय दूध और रेडी टू-टू-यूज थेरेप्यूटिक फूड दिया जाता है और इसमें बच्चों की समय पर पहचान के लिए भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिये निगरानी रखने के लिए आंगनबाड़ी वर्कर्स की सेवाएं अग्रणी भूमिका में रहती है।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश मिश्रा का कहना है कि जिला स्तर पर आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से ऐसे बच्चों को पता लगाया जा रहा है और उन्हें सरकारी सुविधा मुहैया करवाने के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र में पंजीकृत करके समय-समय पर उचित आहार के अलावा अन्य चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने आम जनता से भी आग्रह किया है कि वह सरकार की ओर से समय-समय पर चला जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों का हिस्सा बने और अपने खान-पान रहन सहन का विशेष ध्यान रखें ताकि बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed