फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Children and teachers were informed about child protection schemes.

Una News: बच्चों और अध्यापकों को बाल सुरक्षा योजनाओं की दी जानकारी

Tue, 14 Oct 2025 06:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
Children and teachers were informed about child protection schemes.
ऊना। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सौजन्य से जिला बाल संरक्षण इकाई ऊना की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भदसाली और ईसपुर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह ने बच्चों और अध्यापकों को विभिन्न बाल सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा (पोक्सो एक्ट), बाल तस्करी, बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया, मादक पदार्थ अधिनियम, साइबर क्राइम, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल बालिका सुरक्षा योजना तथा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना 2023 के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विषय से संबंधित प्रश्न पूछे और जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना। कमलदीप सिंह एवं उनकी टीम ने बच्चों और अध्यापकों से आग्रह किया कि वे इस संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाएँ, ताकि अधिक से अधिक लोग बाल सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के प्रति जागरूक हो सकें। कार्यक्रम में भदसाली स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार, ईसपुर स्कूल के प्रधानाचार्य अजय कुमार तथा दोनों विद्यालयों के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुल 675 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed