फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Chief Minister will gift 20 development schemes worth crores in Una

Una News: मुख्यमंत्री 20 को ऊना में करोड़ों की विकास योजनाओं की देंगे सौगात

Sat, 15 Jun 2024 07:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 15 Jun 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will gift 20 development schemes worth crores in Una
प्रशासन ने सीएम के प्रस्तावित दौरे की रूपरेखा पर बैठक कर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 20 जून को ऊना जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे में वह जिले में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की रूपरेखा पर चर्चा को लेकर शनिवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के दौरे के दृष्टिगत सभी संबंधित विभागों को पूर्ण तैयारी के निर्देश दिए। बता दें कि मुख्यमंत्री 20 जून को प्रातः 11 बजे ऊना जिले के पेखूबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की 32 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा वे 10 मेगावॉट की अघलोर सौर ऊर्जा परियोजना और 5 मेगावॉट की भांजल सौर ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग, उद्योग, मत्स्य पालन समेत विभिन्न विभागों की करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास भी करेंगे। पेखूबेला में होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री का जनसभा संबोधन का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। महेंद्र पाल गुर्जर ने संबंधित विभागों को पेखूबेला में कार्यक्रम स्थल पर समयबद्ध सभी प्रबंध सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। वहां पार्किंग व्यवस्था समेत कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों के लिए उपयुक्त व्यवस्था के साथ साथ आम नागरिकों की सुविधा के लिए सभी जरूरी प्रबंध करने को कहा। बैठक में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के जीएम संजय जगोता, एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान, एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर सहित जिले के सभी विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed